ओरछा में यथार्थ हॉस्पिटल पर IT का छापा, 6 बजे सुबह से ही पहुंचे अधिकारी

ओरछा

 देश के जाने माने यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की निवाड़ी जिले के ओरछा तिगेला स्थित ब्रांच पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है, करीब दो घंटे से लगातार कार्रवाई चल रही है. आज सुबह लगभग 6:00 बजे करीब 5-6 गाड़ियों से आए अधिकारी आए थे, फिलहाल इनकम टैक्स की टीम अभी भी हॉस्पिटल में ही मौजूद है. बता दें कि यथार्थ ग्रुप देश के जाना माना हॉस्पिटल ग्रुप है, जिसकी देश में अलग-अलग जगहों पर ब्रांच हैं. ऐसे में चुनाव के ठीक पहले इस तरह की बड़ी कार्रवाई से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचते ही स्टाफ के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे, साथ ही स्थानीय पुलिस को सुरक्षा के लिए सूचना दी गई थी.

दस्तावेजों की जांच कर रहे अधिकारी

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की देश में अलग-अलग जगह ब्रांच है। इसकी एक ब्रांच ओरछा के तिगेला में स्थित है। आयकर की टीम ने शिकायत मिलने के बाद गुरुवार सुबह (19 अक्टूबर) हॉस्पिटल की ओरछा ब्रांच पर छापेमार कार्रवाई की। जिसके बाद से पूरे जिले में हडकंप मच गया है।

पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल के बंद कमरों में दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने पूरा अस्पताल सील कर दिया। अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद घटनाक्रम के बारे में बताने की बात कही है।

विधानसभा चुनाव से पहले IT की छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच ओरछा तिगेला में स्थित यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे से जांच जारी है।

इनकम टैक्स की टीम अभी भी हॉस्पिटल में मौजूद है। आयकर विभाग के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि यथार्थ ग्रुप देश के जाने माने हॉस्पिटल ग्रुप है। जिसकी देश में अलग-अलग ब्रांच हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर…

2 minutes ago
CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के…

5 minutes ago
CG : IGKV के शिवम छात्रावास में प्लास्टर गिरने से मचा भगदड़, छात्र घायल …

CG : IGKV के शिवम छात्रावास में प्लास्टर गिरने से मचा भगदड़, छात्र घायल …

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई…

18 minutes ago
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली…

1 hour ago
CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

CG : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल …

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…

2 hours ago
CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…

3 hours ago