ग्राम गिरारी स्थित गौंड राजा गजासिंह द्वारा निर्मित मंदिर का सहायक कलेक्टर ने लिया जायजा

अनूपपुर
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देश पर सहायक कलेक्टर एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री महिपाल सिंह गुर्जर ने जिले के ग्राम पंचायत गिरारी में स्थित प्राचीन मंदिर का जायजा लिया। इस अधूरे मंदिर का निर्माण गौंड राजा गजासिंह के द्वारा ईस्वी सन 1875 से 1908 के बीच करवाया गया था। मंदिर स्थल में अधबनी चौखट है, मंदिर का सिरदल भाग में गरुडासीन विष्णु एवं अलंकृत सिरदल में नवग्रहों का अंकन है, अलंकृत स्तम्भ, अधगढ़े मंदिर वास्तु के स्तंभ, आमलक, स्थापत्य खण्ड पूरे स्थान में बिखरे पड़े हैं। निरीक्षण के दौरान स्थल की जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देख सहायक कलेक्टर ने पूरे स्थान की साफ सफाई और उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विरासत को सम्हाल कर रखने की जरुरत है, यहाँ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन अनूपपुर के द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और पुरातात्विक एवं संस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए समुचित प्रयास किये जा रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव …

CG : राउंड टेबल इंडिया एरिया 3 के सदस्यों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण का अनुभव …

राउंड टेबल इंडिया के एरिया 3 के सदस्यों ने, जो मुंबई से लेकर बिलासपुर तक…

11 minutes ago
राजनांदगांव : हरिहर रसोत्सव भजनोत्सव की भक्ति में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु…

राजनांदगांव : हरिहर रसोत्सव भजनोत्सव की भक्ति में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु…

राजनांदगांव , पुरुषोत्तम मास के मौके पर सत्यनारायण मंदिर समिति का भक्ति महोत्सव चल रहा…

15 minutes ago
CG : मानसून की राह देख रहा छत्तीसगढ़, कब मिलेगी तपन से राहत?

CG : मानसून की राह देख रहा छत्तीसगढ़, कब मिलेगी तपन से राहत?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मध्य क्षेत्रों…

15 minutes ago
CG : आज रैपर एप्पी राजा का होगा अंतिम संस्कार, सदमे में फैंस …

CG : आज रैपर एप्पी राजा का होगा अंतिम संस्कार, सदमे में फैंस …

रायपुर: छत्तीसगढ़ी में रैप करने वाले एप्पी राजा का सोमवार को रायपुर एम्स में निधन…

19 minutes ago
राजनांदगांव : साहू समाज के चुनाव में युवा को मिली कमान, नोबल जिला अध्यक्ष निर्वाचित…

राजनांदगांव : साहू समाज के चुनाव में युवा को मिली कमान, नोबल जिला अध्यक्ष निर्वाचित…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में इस बार युवा नेतृत्व को समाज…

22 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने…

25 minutes ago