परीक्षा पेपर लीक संबंधी भ्रामक जानकारी फैलायें जाने के विरूद्ध चलाये जागरूकता अभियान

भोपाल
प्रदेश में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं के सोशल मीडिया पेपर लीक संबंधी भ्रामक जानकारी फैलाएँ जाने के विरूद्ध जिला कलेक्टर्स को स्कूल शिक्षा विभाग ने जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी किये है। इस अभियान में शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी को सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिये गये है।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों से धोखाधड़ी करने वाले कई ग्रुप सक्रिय हो जाते है। यह ग्रुप झूटी जानकारी देकर भ्रम की स्थिति पैदा करते है। कई ग्रुप पैसों की मांग करते है और विद्यार्थियों को फर्जी पेपर उपलब्ध कराते है। इसके अलावा यह ग्रुप विद्यार्थियों को विभिन्न गेमिंग और अन्य हानिकारक सामग्री उपलब्ध कराने वाले एप्स से भी जोड़ देते है। इस वजह से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आर्थिक हानि होने के साथ मानसिक तकलीफ का भी सामना करना पड़ता है। यह ग्रुप जालसाजी करके विद्यार्थियों से यूपीआई डिटेल्स भी प्राप्त कर लेते है और ब्लेकमेल भी करते है। इन गतिविधियों के रोकने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाने का प्रयास कर रहा है।

तत्काल सूचना देने की अपील
स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि उनके साथ इस तरह के कोई भी प्रस्ताव सोशल मीडिया एवं अन्य साधनों से प्राप्त होते है तो उन पर विश्वास न करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट में इसकी जानकारी दें। इन सोशल ग्रुप के खिलाफ पुलिस के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जायेगी। विभाग ने सभी सरकारी और प्रायवेट स्कूल से इस मामले में सजग रहने के लिये कहा है। स्कूल प्रबंधकों से कहा गया है कि इस बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया जायें।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने भी की अपील
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पूर्व में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मण्डल और स्कूल शिक्षा के विभागीय अधिकारियों को हाल ही में ली गई बैठक में जनजागरूकता चलाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने मण्डल के अधिकारियों से कहा था कि पेपर लीक के मामलें में पाएं गये दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी दण्डात्मक कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि विभाग अब पेपर लीक करने वाले और भ्रामक स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से इसकी लगातार समीक्षा करने और उन्हें अवगत कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों…

54 seconds ago
CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

कांकेर। जिले के पखांजूर इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची…

8 minutes ago
CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

’सफलता से प्रभावित होकर खुद घर पहुंचे कलेक्टर, थपथपाई पीठ’  रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं…

12 minutes ago
CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

रायपुर। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा…

16 minutes ago
CG : संघर्ष से सफलता का सफर : नागेश के हौसलों को मिले ट्राइसाइकिल के पहिए

CG : संघर्ष से सफलता का सफर : नागेश के हौसलों को मिले ट्राइसाइकिल के पहिए

रायपुर, अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक अक्षमता भी आपके…

18 minutes ago
CG : कोहकामेटा सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

CG : कोहकामेटा सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

326 आवेदन प्राप्त 134 का मौके पर हुआ समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण  रायपुर, सुशासन…

21 minutes ago