जागरूकता अभियान: एसपी ने वितरित किए हेलमेट, रैली को दिखाई हरी झंडी

बड़वानी
 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व से अवगत कराते हुए हेलमेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के कारण होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने शहर के विभिन्न अस्पताल संचालकों के सहयोग से हेलमेट वितरण कराया।
कोतवाली थाना बड़वानी में आयोजित इस कार्यक्रम में सहयोग देने वाले हॉस्पिटल संचालकों का सम्मान भी किया गया। साथ ही एसपी शुक्ल ने घोषणा की कि 1 अप्रैल से जिले के सभी पुलिस कर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है, ताकि पुलिस स्वयं नियमों का पालन कर आमजन के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

अभियान के अंतर्गत एसपी द्वारा हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें पुलिस बल और नागरिकों ने भाग लेकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: helmet

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

16 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

22 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

25 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

26 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

33 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

36 minutes ago