मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों की पहली पसंद बीएड, साढ़े चार हजार सीटों के लिए 48 हजार पंजीयन

भोपाल
प्रदेश के 660 बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नौ पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक बीएड पाठ्यक्रम को विद्यार्थी पसंद कर रहे हैं।अंतिम चरण में बीएड के लिए ही सबसे अधिक आवेदन आए हैं।

बीएड की खाली साढ़े चार हजार सीटों पर प्रवेश लेने करीब 48 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रमों की खाली सीटों को भरने के लिए 31 अगस्त तक प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थियों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की संख्या अधिक है। वहीं एनसीटीई के अन्य पाठ्यक्रमों की आधे से अधिक सीटें खाली है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा खाली सीटों पर प्रवेश देने के लिए अतिरिक्त राउंड की काउंसलिंग कराई जा रही है।इस चरण में सभी नौ पाठ्यक्रम में करीब 50 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें 48 हजार से अधिक बीएड की सीटों पर प्रवेश लेने के लिए की गई है।

31 अगस्त तक शुल्क जमा कर सकेंगे
विभाग द्वारा खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीयन,सत्यापन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया समाप्त हुई। मेरिट सूची जारी होगी और 29 अगस्त को सभी रिक्त सीटों पर आवंटन जारी किया जाएगा। विद्यार्थी आवंटित कालेज में 31 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद एक सितंबर तक विद्यार्थियों से टीसी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे।

पाठ्यक्रम -कालेज -सीट -प्रवेश
बीएड -660 -58,550 -53,903

एमएड -65 -3275 -1875

बीपीएड -19 -1750 -1407

एमपीएड -12 -355 -310

बीएबीएड -50 -3450 -2821

बीएससीबीएड -40 -2750 -2176

बीएडएमएड -05 -250 -195

बीएलएड -03 -150 -59

बीएड (अंशकालीन)-02 -150 -60

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: B.ED

Recent Posts

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…

6 minutes ago
CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…

10 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…

14 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

29 minutes ago
CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…

32 minutes ago
CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस…

37 minutes ago