तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले बाबा बागेश्वर, अगर ये सत्य तो दोषियो को हो फांसी की सजा

छतरपुर
 तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद पर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे सनातनियों के खिलाफ एक षड्यंत्र करार दिया और कहा कि भारत के सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की पूर्ण रूप से तैयारी की गई है।

धीरेंद्र शास्त्री ने आंध्र प्रदेश सरकार से सख्त से सख्त कानून बनाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा है कि दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी के घी का लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया था। अगर यह जानकारी सत्य है, तो यह बहुत बड़ा अपराध है, निश्चित रूप से भारत के सनातनियों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र किया गया है। इस प्रकार का कृत्य करके भारत के सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की पूर्ण रूप से तैयारी की गई है। हम तो चाहेंगे कि वहां की सरकार सख्त से सख्त कानून बनाकर दोषियों को फांसी की सजा दे। अगर भगवान के प्रसाद में चर्बी का प्रयोग किया गया या मछली के तेल का प्रयोग किया गया है तो इससे बड़ा वर्तमान में भारत में कोई दूसरा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि इस मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए और मैं सरकार से कहूंगा कि शीघ्र से शीघ्र हिंदुओं के मंदिरों को हिंदू बोर्ड के अधीन कर दें। ताकि किसी भी सनातनी की आस्था को ठेस ना पहुंचे, यह सुनकर के मेरा मन बहुती दुखी है। मैं चाहूंगा कि जितने भी तीर्थ स्थल हैं वहां पर बारीकी से सभी सनातनी जांच करवाए। इस प्रकार की घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी एकजुट होकर तैयार रहें और अब मंदिरों को सनातनियों के ही अधीन कर देना चाहिए वर्ना इससे ऐसी स्थितियां निर्मित होती रहेंगी।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डूओं में फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी मिलाने की पुष्टि हुई थी। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुपति मंदिर में लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जाता है, उसमें जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला है। ये सब कुछ उस घी में मिला है,जिससे लड्डू तैयार किया जाता है।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

9 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

12 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

13 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

16 minutes ago
CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

कवर्धा । जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी…

20 minutes ago
CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री…

22 minutes ago