बैरागढ़ : बोरवन पार्क में अलर्ट, शाम के बाद सैर पर प्रतिबंध, पिंजरे रखकर सियार पकड़ने की तैयारी

भोपाल
 संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में बड़ी झील के किनारे स्थित बोरवन पार्क में गुरुवार को एक बार फिर सियारों का झुंड नजर आया। इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से शाम छह बजे के बाद पार्क में लोगों के प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। सियारों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे।

मालूम हो कि बुधवार को पार्क में सैर करने आए कुछ लोग सियारों का झुंड देखकर दहशत में आ गए थे। ये लोग सुबह जल्दी पार्क से बाहर निकल आए थे। गुरुवार को भी वन्यजीवों का एक झुंड वृक्षों के बीच नजर आया। वहां सैर कर रहे लोग जैसे ही बाहर निकले, एक वन्य जीव वाक रूट पर नजर आया।

सियार और लोमड़ी में संशय
पार्क के वाक रूट पर दिखा वन्यप्राणी सियार है या लोमड़ी, इसको लेकर संशय बना हुआ है। बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी के अनुसार यह लोमड़ी थी, लेकिन वन विभाग ने इसे सियार बताया है। वन रक्षक डीएन तिवारी के मुताबिक पार्क में सियार ही देखे गए हैं।

पिजंरे रखने की तैयारी
पार्क में सियार होने की जानकारी मिलने पर रेंजर नरेंद्र जैन की अगुआई में वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। विभाग के अनुसार सियार पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजरे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने पार्क में आने वाले नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है। सुबह छह बजे से पहले एवं शाम छह बजे के बाद अब यहां कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।

उल्लेखनीय है कियहां सैर करने आए नरेश गिदवानी ने वन्य जीवों के झुंड का वीडियो बनाया था। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पार्क पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने को कहा।

लोमड़ी और सियार में अंतर
वन्य वाणी विशेषज्ञों के अनुसार लोमड़ी का थूथन थोड़ा छोटा तिकोना और नुकीला होता है, जबकि सियार का थूथन थोड़ा लम्बा होता है। लोमड़ी को झुंड में रहना पसंद है, वहीं सियार जोड़े में रहते हैं।

इनका कहना है
बड़ा तालाब में पानी बढ़ने के कारण वन्य जीव बोरवन पार्क तक आ गए हैं। इनकी संख्या 10 से 15 के बीच हो सकती है। अभी तक की जानकारी के अनुसार पार्क में सियार ही हैं। जल्द ही पिंजरे रखे जाएंगे। कैमरे भी लगाएंगे। लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

– आलोक पाठक, डीएफओ, वन विभाग

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नैनो उर्वरक से बदली किसान रेशम लाल की किस्मत, कम लागत में कमा रहे अच्छा मुनाफा

CG : नैनो उर्वरक से बदली किसान रेशम लाल की किस्मत, कम लागत में कमा रहे अच्छा मुनाफा

रायपुर, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं, इस…

31 seconds ago
राजनांदगांव : मंगल कलश सजाकर जयकारे लगाए फिर किया आचार्य जिनपीयूष सागर का स्वागत…

राजनांदगांव : मंगल कलश सजाकर जयकारे लगाए फिर किया आचार्य जिनपीयूष सागर का स्वागत…

राजनांदगांव , संस्कारधानी राजनांदगांव में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शासन…

27 minutes ago
राजनांदगांव : कृष्ण कुंज में सीएम के हाथों रोपित पौधा भी सूख गया…

राजनांदगांव : कृष्ण कुंज में सीएम के हाथों रोपित पौधा भी सूख गया…

राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कुंज विहार कॉलोनी में वर्ष…

32 minutes ago
राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…

40 minutes ago
इंदौर में अपार्टमेंट के शोरूम में लगी भीषण आग, ऊपर फंसे 6 परिवारों को पड़ोसियों ने बचाया

इंदौर में अपार्टमेंट के शोरूम में लगी भीषण आग, ऊपर फंसे 6 परिवारों को पड़ोसियों ने बचाया

इंदौर इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम…

41 minutes ago