बड़वानी :सिलावद के पास स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी बस पलटी, मासूम की मौत

बड़वानी
 धुलेंडी की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी स्लीपर कोच बस पलट गईं। घटना में करीब 30 लोग घायल हुए। इसमें डेढ़ साल के मासूम की मौत हुई है।

मजदूरों से भरी बस पलसूद से गुजरात जा रही थी। इस दौरान ग्राम जूनाझिरा के पास सड़क किनारे बस पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस का चालक नशे में होकर तेज गति से चला रहा था। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, एसपी जगदीश डावर, एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेश चौहान सहित बड़वानी सिलावद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर बड़वानी सिलावद से 6-7 एम्बुलेंस पहुंची।

अलग-अलग गांव फलियों के लोग थे सवार

पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को सबसे पहले सिलावद अस्पताल ले जाएगा। यहां प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सिलावद पलसूद क्षेत्र के अलग-अलग गांव फलियों के ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हैं।

बस पलटने की घटना में घायल करीब 10 लोगों को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। विधायक राजन मंडलोई ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने।

मामले की जांच करेंगे

एसपी जगदीश डावर ने कहा कि बस पलटने के मामले में जांच की जाएगी। सबसे पहले घायल का उपचार के लिए सिलावट अस्पताल और अधिक घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया है।

समुचित उपचार के निर्देश दिए

घटना की सूचना पर सिलावद अस्पताल राज्यसभा सांसद डॉक्टर समर सिंह सोलंकी नेघायलों के हाल जाने और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अस्पताल में डॉक्टर व अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

2 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

10 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

14 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

15 minutes ago
CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा में महिला…

23 minutes ago