चौथे चरम का प्रचार थमने से पहले सीएम मोहन यादव ने इंदौर में रोड शो किया

इंदौर
चौथे चरम का प्रचार थमने से पहले सीएम मोहन यादव ने इंदौर में रोड शो किया। इंदौर की एक जनसभा में सीएम ने कहा कि पीेम मोदी ने असंभव को संभव करके दिखाया है। मोहन ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में खून की नहीं, विकास की नदियां बह रही हैं। सीएम ने कहा सरकार बनते ही दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए लाउड स्पीकर पर नियंत्रण और खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध। सीएम के साथ रोड शो में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने इंदौर के देपालपुर में जनसभा और रोड शो किया।

मध्य प्रदेश के चौथे चरण के लोकसभा चुनाव की आठ सीटों पर शाम छह बजे से प्रचार थम गया। इंदौर में भी चौथे चरण में मतदान होना है। प्रचार थमने से पहले ही मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव इंदौर में रोड शो किया है। इइंदौर से भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद शंकर लालवानी उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार रहे अक्षय कांति बम ने पर्चा वापस ले लिया था इसलिए भाजपा को यहां कोई बड़ी टक्कर किसी से नजर नहीं आ रही है। हालांकि कांग्रेस ने यहां से नोटा में वोट करने का अभियान छेड़ दिया था जो खूब चर्चाओं में रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

11 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

16 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

21 minutes ago
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

25 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…

27 minutes ago
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

39 minutes ago