होटल श्री रेसीडेंसी में ठहरने और सामाजिक कार्यक्रम की बेहतर सुविधा

भोपाल
राजधानी के चूना भट्टी कोलार में वातानुकूलित श्री रेसीडेंसी होटल का 6 मार्च को शुभारंभ किया गया। होटल का शुभारंभ दक्षिण पश्चिम भोपाल से विधायक भगवान दास सबनानी और भोपाल महापौर मालती राय ने किया। राजधानी में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए यहां आगंतुकों के लिए एसी यानी वातानुकूलित कमरों और नान एसी कमरों की व्यवस्था किफायती दर पर की गई है। इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों,किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी और शादी समारोह के लिए उत्तम व्यवस्था है। होटल के संचालक श्री चंन्द्रभान यादव ने बताया कि चूना भट्टी और कोलार क्षेत्र में कयी बड़े अस्पताल हैं , साथ ही अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं और बाहर से लोगों का आना-जाना लगा रहता है ऐसे में इस क्षेत्र में होटल की जरूरत महसूस की गई।

लोगों को ठहरने मिलेगी सुविधा -सबनानी
होटल का शुभारंभ करते हुए विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि इस क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। राजधानी के मध्य में होने की वजह से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड भी समीप हैं। उन्होंने चंन्द्रभान यादव को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। महापौर मालती राय ने भी चंन्द्रभान यादव को सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

होटल से दिखेगा प्रकृति का नजारा – एनी यादव
श्री होटल की इंटीरियर डिजाइन संचालक चंन्द्रभान यादव की पुत्री एनी यादव ने किया है। एनी ने बताया कि होटल की इंटीरियर डिजाइन आकर्षक है। होटल खुले क्षेत्र में है, जिससे आगंतुकों को शहर की कोलार झील और अन्य प्राकृतिक नजारा देखने को मिलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

10 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

10 hours ago