छत्तीसगढ़

CG : सरकारी स्कूल के छत का प्लास्टर गिरा, 30 बच्चे थे मौजूद

कवर्धा ब्लॉक के बहरमुड़ा शासकीय मिडिल स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे, तभी छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत ये रही कि घटना में बच्चे बाल-बाल बच गए और उन्हें चोट नहीं आई। फिलहाल सभी बच्चों को कक्षा के बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बहरमुड़ा गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में रोजाना की तरह बच्चे पढ़ने के लिए आए थे। यहां क्लास में 30 बच्चे पढ़ रहे थे, तभी कुछ बच्चों के सिर पर रेत गिरने लगी। उन्होंने तुरंत टीचर को बताया। शिक्षक मे तत्काल सभी बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला। जैसे ही बच्चे क्लास से बाहर निकले, करीब 10 फीट एरिया की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। अगर वहां पर बच्चे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये शासकीय मिडिल स्कूल काफी जर्जर हो चुका है। पिछले सत्र में स्कूल खुलने से पहले यहां की मरम्मत के लिए शासन ने 3.40 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से ठेकेदार ने भ्रष्टाचार कर राशि की बंदरबांट कर ली। जिसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने बताया कि मेंटनेंस राशि देने के बावजूद ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने कही है। जिले के ज्यादातर शासकीय स्कूलों में मेंटनेंस नहीं होने से बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। कई स्कूल तो खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जिन्हें डिस्मेंटल किया जाना बहुत जरूरी है, नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago