भोपाल सड़क पर उतरे प्रशासनिक अफसरों चल समारोह मार्ग, रूट दुरूस्ती का काम शुरू कराया

भोपाल
ग्वालियर में सड़क पर गड्ढे की वजह से गिरी गणेश प्रतिमा से सबक लेते हुए पूरा पुलिस प्रशासन का अमला गुरुवार को गणेश चल समारोह मार्ग को दुरूस्त कराने सड़क पर उतर आया। करीब तीन घंटे तक सेंट्रल लायब्रेरी से भवानी चौक तक करीब तीन किमी के चल समारोह मार्ग का निरीक्षण किया। नगर निगम से लेकर पुलिस, बिजली कंपनी, पीडब्ल्यूडी के अफसर साथ रहे। चल समारोह के गड्ढों को भरने से लेकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने, सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग करने व पेड़ों की डालियां हटाने, बिजली की बाधक केबल का कसने के निर्देश दिए गए।

    चल समारोह मार्ग का सतत निरीक्षण करने व सुधार की रोजाना की अपडेट देने के लिए स्थानीय अधिकारियों- इंजीनियरों को नोडल बनाया गया है। एडीएम ऋतुराज सिंह, डीसीपी रियाज इकबाल, एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित, एसडीएम आशुतोष शर्मा सहित नगर निगम एमपीईबी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, कमलापति घाट समिति के अध्यक्ष शिव यादव, समाजसेवी प्रमोदनेमा, कैलाश साहू, निहाल साहू आदि उपस्थित थे।

अनंतचतुर्दशी चल समारोह इस साल भारत टॉकीज से शुरू होगा

    भारत टॉकीज पुल के पास मेन रोड पर भोपाल मेट्रो का काम जारी होने से हिंदू उत्सव समिति द्वारा निकाला जाने वाला अनंत चतुर्दशी चल समारोह इस वर्ष भारत टॉकीज चौराहे से प्रारंभ होकर इतवारा, मंगलवारा,हनुमानगंज, सिंधी मार्केट, सोमवारा, मोती मस्जिद से रानी कमलापति घाट पहुंचेगा।

17 सितंबर से 19 सितंबर तक रहेगा विसर्जन की व्यवस्था

    गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए घाटों पर 17 सितंबर से 19 सितंबर तक व्यवस्था रहेगी।
    1500 से अधिक पांडाल शहर में लगे हुए हैं

    06 विसर्जन घाट बनाए हुए हैं
    खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा व आर्चब्रिज घाट पर होगा निरीक्षण। शीतलदास की बगिया घाट से विसर्जन नहीं होगा।

विसर्जन चल समारोह मार्ग का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों को मार्ग को बेहतर करने, बाधाएं हटाने ओर सतत निगरानी के लिए कहा है। मार्ग व घाटों पर सुरक्षा व प्रकाश के पूरे इंतजाम रहेंगे।

    रितूराजसिंह, एडीएम

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

धमतरी । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)…

3 minutes ago
CG : पुराने ट्रायसायकिल का पुनः उपयोग कर तैयार किया जा रहा कचरा संग्रहण वाहन …

CG : पुराने ट्रायसायकिल का पुनः उपयोग कर तैयार किया जा रहा कचरा संग्रहण वाहन …

बालोद। सुप्रीम कोर्ट एवं राज्य कार्यालय के निर्देश के परिपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत …

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत …

कोरबा । आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की…

9 minutes ago
CG : झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर …

CG : झगरहा में 75.39 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है सुनियोजित आवासीय परिसर …

कोरबा ।घर केवल ईंट और सीमेंट से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की…

16 minutes ago
CG : आदिवासी समाज की 36 सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर ने की समीक्षा …

CG : आदिवासी समाज की 36 सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर ने की समीक्षा …

जिला पंचायत सभाकक्ष में समाज प्रतिनिधियों के साथ हुई सार्थक बैठक गरियाबंद । जिला पंचायत…

20 minutes ago
CG : शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई …

CG : शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई …

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों “शौर्य चक्र” से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा…

24 minutes ago