कोलार जमीन मामले में भोपाल कलेक्टर और दो तहसीलदार तलब, हाईकोर्ट ने जताई सख्ती

भोपाल
 मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी भोपाल कलेक्टर को महंगी पड़ी है। हाईकोर्ट ने इस पर सख्ती दिखाई है और इसे कोर्ट का अवमानना माना है। साथ भी भोपाल कलेक्टर और दो तहसीलदार को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने को कहा है। यह पूरा मामला कोलार क्षेत्र की जमीन से जुड़ा हुआ है।

कोर्ट ने जारी किया था जमानती वारंट

कोर्ट ने पहले 12 अगस्त को इनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। वहीं, सोमवार को भोपाल कलेक्टर ने तहसीलदारों को कोर्ट से जुड़े जमीन के मामलों में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मामले में अवमानना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी तहसीलदारों की होगी।

कलेक्टर को हाईकोर्ट ने किया तलब

पूरा मामला कोलार क्षेत्र में जमीन से जुड़ा है। इस मामले में एमपी हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और दो तहसीलदारों को तलब किया है। उन्हें मंगलवार सुबह कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। यह मामला अदालत की अवमानना से जुड़ा है।

कोर्ट से जुड़े मामलों में ध्यान देने के निर्देश

गौरतलब है कि सोमवार को भोपाल में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तहसीलदारों की एक मीटिंग ली। इस मीटिंग में उन्होंने तहसीलदारों को खूब डांटा। उन्होंने कहा कि कोर्ट से जुड़े जमीन के मामलों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने तहसीलदारों को चेतावनी दी कि अगर किसी भी मामले में कोर्ट की अवमानना होती है, तो वे ही जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने अफसरों को यह भी कहा कि जमीन से जुड़े मामलों को समय पर निपटाना चाहिए। अब देखना होगा कि कलेक्टर की बातों पर तहसीलदार कितना अमल करते हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : बगिया क्लस्टर की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4,933 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा …

CG : बगिया क्लस्टर की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4,933 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया…

5 minutes ago
CG : जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर …

CG : जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर …

रायपुर : जशपुर जिले में ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की…

11 minutes ago
भिलाई स्टील प्लांट: सेक्टर-6 के आवास सबसे पहले कराए जाएंगे खाली

भिलाई स्टील प्लांट: सेक्टर-6 के आवास सबसे पहले कराए जाएंगे खाली

भिलाई नगर. केन्द्र सरकार की मोनेटाइजेशन (मुद्रीकरण) पॉलिसी के चलते सेक्टर 6 के आवासों को…

14 minutes ago
CG : सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र …

CG : सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र …

रायपुर : शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से…

14 minutes ago
CG : निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी …

CG : निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी …

रायपुर : केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा…

18 minutes ago

भोपाल में 5 अगस्त को सजेगा ब्रिक्स संस्कृति का वैश्विक मंच, तैयारियां तेज

भोपाल. राजधानी में पांच से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाली तृतीय ब्रिक्स कल्चर वर्किंग…

24 minutes ago