भोपाल में होलिका दहन से पहले नगर निगम अध्यक्ष की अपील, सड़कों पर होलिका दहन न करे

भोपाल

 मध्य प्रदेश में हर साल होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लेकर शहर के कामकाजी लोगों में खासा उत्साह देखा जाता है। भाग दौड़ वाली जिंदगी से खुशी के कुछ पल निकालकर वे लोग अपनों के साथ मस्ती मजाक करने बाहर आते हैं। उन्हे इस दौरान अपनी कुछ जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसा मानना है भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का।

उन्होंने शहरवासियों से होलिका दहन सड़कों पर न करने की अपील की है। होलिका दहन से सड़कों को नुकसान पहुंचता है और करोड़ों रुपये का खर्चा आता है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को पत्र भी लिखा है। उन्होंने होलिका दहन के लिए सड़कों के अलावा दूसरी जगहों पर व्यवस्था करने को कहा है। यह अपील खासतौर पर होलिका दहन के त्यौहार से पहले की गई है। ताकि समय रहते इस पर एक्शन लिया जा सके।

डामर पर होलिका दहन से रोड को नुकसान

भोपाल में हजारों जगहों पर होलिका दहन होता है। कई लोग डामर की सड़कों पर ही होलिका दहन कर देते हैं। इससे सड़कें खराब हो जाती हैं और डामर पिघल जाता है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का मानना है कि इस वजह से हर साल काफी आर्थिक का नुकसान होता है।

लोगों को जागरूक करने की जरूरत

हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए शहर की सड़कों की मरम्मत की गई थी। अब इन नई सड़कों को नुकसान से बचाना जरूरी है। ताकि लंबे समय तक लोग इनका लाभ उठा सकें। सूर्यवंशी ने लोगों से होलिका दहन सड़कों पर न करने का आग्रह किया है। उन्होंने होलिका दहन के लिए ऐसी जगह चुनने को कहा है जहां डामर न हो। इससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी और नगर निगम के पैसे की भी बचत होगी। उनका मानना है कि लोग अनजाने में ही सड़कों पर होलिका दहन कर देते हैं। इसलिए इस बार लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

10 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago