गुड़ी वन परिक्षेत्र में अब पांच वॉच टॉवर से होगी निगरानी

खंडवा
जिले के गुड़ी रेंज में वन भूमि पर काबिज अतिक्रमण कारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नहारमाल बीट से कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक 1600 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। इसके साथ ही अब इस जमीन को अतिक्रमण कारियों से बचाने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। दरअसल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इससे की यहां फिर से खेती नहीं हो सके।

अब वाच टावर से निगरानी
वन विभाग गुड़ी रेंज में वॉचटावर से निगरानी की तैयारी में है। जंगल में गश्त करने के साथ ही वॉचटावर से भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए पांच वॉचटावर बनाए जाने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा है। वॉचटावर में वनकर्मी और वन सुरक्षा समिति के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हर एक वॉचटावर में एक कमरा भी होगा। जहां वनकर्मी रह भी सकेंगे। फिलहाल इस क्षेत्र में एक भी पक्का वॉचटावर नहीं है। इससे की कर्मचारी यहां रहकर निगरानी कर सके।

जहां वन चौकी बनना थी वहीं अब वॉच टॉवर
गुड़ी रेंज के पास ही सरमेश्वर रेंज के सीताबेड़ी बीट में वन चौकी बनना तय थी। चौकी के भवन के लिए खड़ी की गई दीवारों को अतिक्रमण कारियों ने तोड़ दिया था, मलबा भी फैलाकर चले गए थे। कई बार अतिक्रमणकारियों ने रात में आकर काम को रुकवा दिया था। इसके बाद अब यहां वॉचटावर बनाए जाने की तैयारी की गई है। इसके लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

    डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने बताया वन भूमि को अतिक्रमण से बचाने पांच वॉचटॉवर का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा है। वॉचटॉवर से निगरानी में आसानी होगी। वनकर्मियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

6 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

7 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

7 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

7 hours ago