आठ अप्रैल को सोमवती के संयोग में आ रही भूतड़ी अमावस्या, केडी पैलेस स्थित बावन कुंड में स्नान का विशेष महत्व

उज्जैन
चैत्र मास की भूतड़ी अमावस्या इस बार 8 अप्रैल सोमवार को सोमवती के संयोग में आ रही है। भूतड़ी अमावस्या पर केडी पैलेस स्थित बावन कुंड में स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है इस दिन बावन कुंड में स्नान करने से प्रेतबाधा से मुक्ति मिलती है। सोमवती के संयोग में आने से शिप्रा व सोमकुंड में सोमवती अमावस्या का पर्व स्नान भी होगा।

वर्तमान में सोमकुंड व बावनकुंड की स्थिति खराब है। महापर्व में 25 दिन का समय शेष है। प्रशासन को समय रहते यहां संधारण,साफ सफाई व श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम जुटाना होंगे। बड़नगर रोड पर कालिदास उद्यान के समीप सोमतीर्थ स्थित है। परिसर में सोमेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर तथा सोमकुंड है। मान्यता है सोमवती अमावस्या पर सोमकुंड में स्नान तथा श्री सोमेश्वर महादेव के दर्शन पूजन करने से मनुष्य को अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है तथा जन्म पत्रिका के मौजूद चंद्रमा के दोष समाप्त हो जाते हैं।

इसी धार्मिक व ज्योतिष मान्यता के चलते सोमवती अमावस्या पर देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान व दर्शन करने आते हैं। कुछ समय पहले शासन-प्रशासन ने सोमकुंड के घाटों का निर्माण कराया था। सुरक्षा की दृष्टि से कुंड के आसपास जालियां भी लगाई गई थी। लेकिन कुंड की वर्तमान स्थिति खराब है। गर्मी की शुरुआत में ही कुंड का पानी सूख गया है। कुंड के आसपास लगाई गई जालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। साफ सफाई का भी अभाव है।

बावन कुंड पर कचरे व गंदगी का अंबार
केडी पैलेस के समीप शिप्रा नदी पर बने बावन कुंड की हालत भी खस्ता है। कचरे व गंदगी के कारण कुंड में स्नान करना मुश्किल है। भूतड़ी अमावस्या पर देशभर से हजारों श्रद्धालु बाहरी बाधा से पीड़ित अपने स्वजन को यहां स्नान के लिए लेकर आएंगे। ऐसे में बावन कुंडों की साफ-सफाई व शिप्रा में स्नान के लिए स्वच्छ जल के प्रवाह की नितांत आवश्यकता है। प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम करना होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

32 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

37 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

38 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

40 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

44 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

45 minutes ago