रेलवे की बड़ी घोषणा: 12 से 15 अगस्त तक पार्सल सेवा बंद, लगेज बुकिंग भी रुकेगी

 जबलपुर

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे ने जबलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में माल लदान पर 12 से 15 अगस्त तक रोक लगा दी है। इसका असर जबलपुर से जाने वाले अनाज, किराना, जनरल गुड्स और रेडीमेड सामग्री के व्यापार पर पड़ेगा।

रेलवे रेल मंडल से सभी लीज कंटेनरों की जांच भी कर रहा है। यह प्रतिबंध लीज पर दिए गए एसएलआर, एजीसी और वीपीएस सहित सभी पर लागू होगा। यात्री अपने साथ तय भार का सामान ले जा सकेंगे।

तीन ट्रेन रोजाना

जबलपुर से दिल्ली की ओर रोजाना 25 से 30 टन माल एक ट्रेन से जाता है। रोजाना चलने वाली महाकोशल एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और श्रीधाम एक्सप्रेस के लीज कंटेनरों में दिल्ली के लिए माल रवाना किया जाता है। जबलपुर से मुख्य रूप से अनाज, किराना, जनरल गुड्स, रेडीमेड, स्क्रेप और अन्य सामग्री भेजी जाती है। इस निर्णय से व्यापारियों के साथ यात्री भी लगेज बुक नहीं कर सकेंगे।

स्टेशन पर जांच

रेल प्रशासन ने जबलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में लोडिंग से पहले माल की कड़ी जांच भी शुरू कर दी है। हर पार्सल को स्कैन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: rail

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

3 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

8 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

12 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

16 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

17 minutes ago
CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा में महिला…

24 minutes ago