मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ के गढ़ में सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा में एंट्री

छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा ने सेंध लगाई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे , यहां पर उन्होंने सबसे पहले 104 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस के कई नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया। आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगने के बाद कांग्रेस को छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है। छिंदवाड़ा में जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। वह कमलनाथ के करीबी माने जाते थे।

भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उज्जवल सिंह चौहान और जनपद सदस्य और कार्यकर्ताओं के नाम हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया और भाजपा में कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों से छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की है।

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा जिले में 7 सीटों पर कब्जा किया है। जिसके बाद भाजपा ने छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी रणनीति के साथ शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगर कोई प्रदेश और देश का विकास कर सकता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भी लोग समय रहते पार्टी में आएंगे उनका स्वागत है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

5 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

6 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

6 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

6 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

6 hours ago