राज्य शिक्षा केंद्र निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी से केजी 2 तक की पढ़ाई कराएगा

खंडवा
राज्य शिक्षा केंद्र निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी से केजी 2 तक की पढ़ाई कराएगा। इसके लिए जिले के 21 स्कूलों का चयन किया गया है। यहां नर्सरी, केजी 1 और केजी 2 की की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो जाएगी। इसके लिए पांच ब्लाक में दो से चार स्कूलों का चयन किया गया है। कक्षाएं 15 जून से शुरू हो जाएंगी। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए भी उम्र निर्धारित की गई है। तीन से छह साल तक के बच्चों को इसमें प्रवेश दिया जाएगा। इसके पहले इन स्कूलों में कक्षा तैयार करेंगे। इसकी को जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलते ही क्लास शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में इसे माडल के रूप में लागू किया जाएगा। चयनित स्कूलों में व्यवस्था पूरी कर 25 अप्रैल तक इसकी जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र को भेजनी होगी।

खंडवा सहित प्रदेश के 3 हजार 61 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें ये कक्षाएं नए सत्र से संचालित होंगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र की अपर मिशन संचालक ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र जारी कर इस योजना के बारे में दिशा-निर्देश दिए हैं। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना के तहत इसी सत्र से से पूर्व प्राथमिक कक्षाएं इन स्कूलों में शुरू होंगी।

स्कूलें शुरू करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने सभी बीआरसी और एपीसी के साथ की है। डीइओ सोलंकी ने बताया कि कक्षाएं शुरू करने के संबंध में हमने तैयारियां शुरू कर दी है। 15 जून से स्कूल शुरू हो जाएंगे। जहां पहली से 10 तक या पहली से 12 वीं तक कक्षाएं लग रही हैं। जो कि एक ही शाला एक परिसर हैं। वहां नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। जिले में 31 स्कूलों का चयन किया गया है। शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का सर्वे कर रहे हैं।

52 वर्ष से कम उम्र के होंगे शिक्षक
जिन स्कूलों का चयन किया गया है उनमें अलग से दो कमरों में इन कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के बैठने के लिए दरी, टाटपट्टी, पीने के लिए पानी के साथ ही दो सुविधाघर रहेंगे। वहीं पढ़ाने के लिए दो शिक्षक रहेंगे। इनके लिए उम्र निर्धारित है। इनमें 52 साल से कम उम्र के शिक्षक ही पढ़ा सकेंगे। इससे ज्यादा उम्र के शिक्षक नहीं पढ़ा सकेंगे। वहीं महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्देशानुसार कक्षाएं शुरू की जाएंगी
शासन के निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्कूलों में नर्सरी, केजी 1, केजी 2 की कक्षाएं प्रारंभ किए जाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार संचालन नए शिक्षा सत्र में प्रारंभ कर दिया जाएगा।-पीएस सोलंकी, डीईओ, खंडवा

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

बिलासपुर। समय पर बीमारी की पहचान और त्वरित चिकित्सा सहायता किसी बच्चे की जिंदगी बचा…

7 minutes ago
CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

रायपुर । राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने…

12 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस,…

30 minutes ago
CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

40 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

46 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

51 minutes ago