आरोपी पार्षद जीतू यादव पर बीजेपी ने की अनुशासनात्मक करवाई, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर मामले में आरोपी पार्षद जीतू यादव पर भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक करवाई की. जीतू यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. हालांकि, पार्षद ने पार्टी की कार्रवाई से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.  दरअसल, इंदौर नगर निगम के वार्ड 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार (जीतू यादव) द्वारा पार्टी के ही पार्षद से विवाद के बाद अपमानजनक वारदात को अंजाम देने से पार्टी की छवि धूमिल हुई थी. इस बात को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने जीतू यादव के इस रुख को अनुशासनहीनता माना. अब मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने वार्ड 24 के पार्षद जितेन्द्र कुमार (जीतू यादव) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है.

 CM ने सख्त कार्रवाई के दिए थे निर्देश
बता दें कि यह घटना इंदौर नगर निगम के वार्ड नंबर 65 से संबंधित है. इंदौर एमआईसी सदस्य जीतू यादव और पार्षद कमलेश कालरा के बीच एक विवाद चल रहा था. उसी मामले में जीतू के समर्थकों ने बीजेपी के ही पार्षद कमलेश कालरा के नाबालिग बेटे को उसकी मां और दादी के सामने पीटा गया और दुर्व्यवहार किया था.

इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले की जांच के बाद बताया था कि बताया कि यह घटना चार जनवरी 2025 को हुई थी. कम से कम 25 लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़-फोड़ और उसके परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट की थी. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने घटना के दौरान एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर दिया था. इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. अधिकारी ने बताया कि घटना को दो लोगों के बीच फोन पर बहस को लेकर हुए विवाद के कारण अंजाम दिया गया था. इस मामले में एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी इंदौर की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

1 minute ago
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

27 minutes ago
राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

 इंदौर मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखने के एक दिन बाद…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

1 hour ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

1 hour ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

1 hour ago