21 जनवरी तक प्रदेशभर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगी भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंदिर स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को पन्ना के बलदेव मंदिर में झाडू लगाकर पानी से पूरे मंदिर परिसर में सफाई की।  इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक वृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, सदानंद गौतम, शुशील त्रिपाठी, श्रीमती शशिराजे परमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

22 जनवरी का दिन भारत नहीं दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन होगा
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज से प्रदेशभर के मंदिरों की सफाई का अभियान शुरू किया है। हालांकि पन्ना में यह अभियान करीब एक सप्ताह पहले से चल रहा है। पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता प्रदेश में 21 जनवरी तक मंदिरों की साफ-सफाई करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ अवसर पर प्रदेशभर के मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ, हवन और भंडारे होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सघ संघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी का दिन भारत ही नहीं दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देश की 140 करोड़ जनता उत्साहित है।

लाखों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्षों और लाखों लोगों के बलिदान के बाद आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। 22 जनवरी का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। इस तरह का गौरवपूर्ण दिन जीवन में शायद ही कभी आए। 22 जनवरी के आयोजन के लिए हम सब तैयारी में जुटे हैं। प्राण-प्रतिष्ठ को लेकर घर-घर में उत्सव का माहौल है।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से बगावत कांग्रेस का मूल चरित्र
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराना, भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से बगावत करना कांग्रेस का मूल चरित्र है। कांग्रेस प्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा में जाए या न जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस पार्टी अब बची कहां है। कांग्रेस नेता केवल तुष्टिकरण को लेकर कार्य  कर रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

9 hours ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

9 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

9 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

10 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

10 hours ago