रायपुर छत्तीसगढ़ में रायपुर से लेकर बिलासपुर तक एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक जगह-जगह पार्किंग ठेकेदारों की गुंडागर्दी ऐसी भयानक है कि अब बिलासपुर में हाईकोर्ट एक जनहित याचिका की तरह दर्ज करके इसकी सुनवाई कर रहा है। लेकिन किसी मामले में कोई सुधार नहीं है, ठीक उसी तरह जिस तरह कि लाउडस्पीकरों की हाईकोर्ट के बार-बार कहने पर भी कोई रोक नहीं है।
राजधानी रायपुर में किसी भी बाजार में चले जाएं, वहां गैरकानूनी पार्किंग ठेका चलते ही रहता है। पंडरी में महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट पेरीफेरी के नाम से एक पार्किंग वसूली की जा रही है, और पार्किंग का पैसा लेने वाला आदमी बतलाता है कि यह महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट की पार्किंग है। बाजार अपनी जमीन पर ऐसी पार्किंग वसूली करता तो वह ठीक रहता, लेकिन सडक़ के दूसरी तरफ जो सरकारी छत्तीसगढ़ हाट है, उसके किनारे भी महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट के नाम पर वसूली चल रही है। लेकिन रायपुर में पुलिस और प्रशासन को, म्युनिसिपल को, पार्किंग ठेकेदारी के नाम पर हर किस्म की अवैध गुंडागर्दी को बचाने में कोई न कोई फायदा नजर आता है, इसलिए छत्तीसगढ़ हाट से लगी हुई सरकारी सडक़ पर भी महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट पेरीफेरी की रसीद पर यह उगाही चल रही है।
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…