भाजपा का 25 साल का रोडमैप तैयार: प्रहलाद पटेल

जबलपुर
भाजपा ने आने वाले 25 साल का रौडमैप तैयार कर लिया है। हमारी पार्टी केवल विकास के मॉडल पर ही काम नहीं कर रही, बल्कि हम विरासत के संरक्षण को भी आगे बढ़ा रहे हैं। आपका वोट महत्वपूर्ण और कमल का निशान सर्वोत्तम है। यह बात जबलपुर जिले के पनागर विधानसभा के गांव डूंडी में भाजपा प्रत्याशी श्री सुशील इंदू तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कही। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा ने समाज को जागृत करने का काम किया है, ताकि हम देख सकें कि कौन क्या कर रहा है और कैसे कर रह है। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा अपनी सोच और विचार के आधार पर चुनाव मैदान में है। श्री पटेल ने बरगी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

नारी शक्ति की चेतना ने भारत को शिखर पर पहुंचाया
श्री पटेल ने कहा कि हमें पिछड़े होने का विचार त्यागना होगा। वीरांगना रानी अवंति बाई, रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मी बाई ने मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ जिस ढंग से युद्ध किया, क्या हम ये मान सकते हैं कि मातृशक्ति कमजोर है। नारी शक्ति की चेतना ने भारत को नए शिखरों पर पहुंचाया है। ऐसी कोई पिछड़ी जाति नहीं है, जिसने कभी न कभी इस देश पर शासन न किया हो, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल गई और हम पिछड़े होने के कलंक से ग्रस्त हो गये। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी  राज्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के रहते हुये हमें अब कमजोर होने की मानसिकता को त्यागना होगा।

अगली पीढ़ी राम मंदिर निर्माण का इतिहास देखेगी
श्री पटेल ने कहा कि हमने जो इतिहास पढ़ा है, वो राममंदिर के टूटने का है, लेकिन अब हमारी अगली पीढ़ी मंदिर निर्माण का इतिहास पढ़ेगी। असल में, हमारी फिक्र अब यही होनी चाहिए कि अगली पीढ़ी हमसे ज्यादा अच्छा जीवन व्यतीत करें। उसे विकास भी मिले और विरासत भी उसके दिलो दिमाग में रहे ये स्थिति प्राप्त करने के लिए हमें निःसंदेह भाजपा को वोट देनी चाहिए। चुनाव के वक्त राम और हनुमान का नाम लेने को ढोंग करने वाले कांग्रेसी शायद ये भूल गई है कि उनकी पार्टी ने एक समय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि राम और रामसेतु काल्पनिक हैं। कोर्ट के फैसले के बाद भी राममंदिर का निर्माण सहज नहीं था। परंतु देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में ये दुर्लभ सपना पूर्ण होगा। श्री पटेल ने कहा कि हमें इस बार तीन दीवाली मनानी हैं। पहली 12 नवंबर को, जो हम हर साल मनाते हैं। दूसरी, 3 दिसंबर को, जब जनता के आशीर्वाद से जब भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। तीसरी महादीवाली 22 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। उस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में अयोध्या में निर्मित भव्य-दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा ने धारा 370 समाप्त कर वास्तविक रूप में भारत को अखंडता प्रदान की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

10 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

10 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

10 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

11 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

11 hours ago