झमाझम बारिश के बाद शहर में चलानी पड़ी नाव, कई इलाकों में जल भराव के हालात

दमोह

दमोह जिले में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव के हालात निर्मित हो गए हैं। शहर की सुभाष कॉलोनी में दूसरी बार नाव चलाकर 7 लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा है। यहां कमर से ऊपर तक पानी भर चुका था। जिसके बाद रात में ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बता दें जिले भर में शनिवार शाम से शुरु हुआ बारिश का दौर रातभर  चलता रहा। जिससे नदी नाले पर उफान पर आ गए। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जल भराव के हालात निर्मित हो गए। शहर की सुभाष कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, वसुंधरा नगर के अलावा अन्य कॉलोनी में पानी भर गया जो लोगों के घरों के अंदर भी घुस गया।

शहर के सुभाष कॉलोनी में दूसरी बार एसडीआरएफ की टीम को नाव चलानी पड़ी। होमगार्ड जिला कमांडेंट हर्ष कुमार जैन ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे सुभाष कॉलोनी में लोगों के घरों के अंदर पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद उन्होंने टीम को मौके पर भेजा और पानी में फंसे लोगों को नाव के सहारे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हालांकि, इस बार पानी कुछ कम था, लेकिन कमर के ऊपर तक पानी लोगों के घरों के अंदर भरा हुआ था। इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजना आवश्यक था। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है, सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

बता दें कि अभी तक दमोह जिले में 631 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, 24 घंटे में दो इंच बारिश हुई है। भीलामपुर गांव में तालाब का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया है। जिसमें अधिक नुकसान हुआ है और किसानों का रखा अनाज भीग गया है।  गृहस्थी का सामान और खाने पीने की सामग्री भी खराब हो गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

1 hour ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

1 hour ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

1 hour ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

1 hour ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

1 hour ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

1 hour ago