सिवनी में मजदूरों से भरी जीप की ट्रक से भिड़त, दो महिलाओं की मौत और 5 घायल

सिवनी
 मध्यप्रदेश सहित सिवनी जिले में भी लगातार हो रही बारिश दुर्घटना का कारण बन गई है। बारिश के चलते ट्रक और कमांडर कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में घटनास्थल पर ही 2 महिलाओं की मौत और 14 घायल हो गई। जिनको बरघाट में इलाज चल रहा है।

दरअसल, सिवनी बालाघाट रोड पर रिमझिम बारिश के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और कमांडर के बीच सीधी भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल में जीरनबाई और केसरबाई की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कमांडर में सवार अन्य 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

धान का रोपा लगाकर वापस आ रही थी महिलाएं

जानकारी के मुताबिक कमांडर वाहन में सभी महिला मजदूर बैठी थी। जो खेत में धान का रोपा लगाकर लाटगांव से कमांडर में सवार होकर अपने घर वापस हो रही थी। इसी बीच बालाघाट सिवनी रोड पर बहरई गांव के पास बकरा नाला के समीप ट्रक के साथ कमांडर की जोरदार भिडंत हो गई।
हाइवे पर लगा जाम

भीषण सड़क हादसे के चलते सिवनी बालाघाट मार्ग पर जाम लग गया। भारी तादाद में लोगों की भीड़ और वाहनों की कतार लगी हुई थी। पुलिस द्वारा जाम की स्थिति खोलने का प्रयास शुरू किया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग किया गया। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शव मॉर्चरी में रखवाए गए हैं।

हादसे से सुरक्षा पर खड़े होते सवाल

एमपी में बारिश में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है। इसके विपरीत सिवनी में हुए इस भीषण सड़क हादसे में नियम विरुद्ध संचालित होने वाले कमांडर वाहन के उपयोग पर सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : आपातकाल के 51 साल, BJP आज मना रही संविधान हत्या दिवस …

CG : आपातकाल के 51 साल, BJP आज मना रही संविधान हत्या दिवस …

रायपुर/दिल्ली। देश में लगाए गए आपातकाल के 51 साल पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को…

13 minutes ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री परमार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री परमार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महाविद्यालयों की भूमिका…

29 minutes ago
CG : CRPF जवान ने आम पेड़ में लगाई फांसी, पत्नी संग विवाद के बाद उठाया ये कदम …

CG : CRPF जवान ने आम पेड़ में लगाई फांसी, पत्नी संग विवाद के बाद उठाया ये कदम …

बलरामपुर। जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम…

31 minutes ago
CG : उपसरपंच पर हमला, आमसभा के दौरान की गई मारपीट …

CG : उपसरपंच पर हमला, आमसभा के दौरान की गई मारपीट …

अभनपुर। ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान उपसरपंच के साथ कथित रूप से…

37 minutes ago
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ.…

40 minutes ago
गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा

गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा

गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा मजदूरी के अंधेरे से शिक्षा की रोशनी तक,…

47 minutes ago