सात दिन से लापता शिक्षक का मिला शव, पुलिस को आशंका शिक्षक की हत्‍या की गई

मुरैना
जौरा कस्बे से सात दिन पहले लापता हुए शिक्षक का मंगलवार को सरायछाैला थाना क्षेत्र के बीहड़ों में शव मिला है।

शिक्षक की पत्नी ने एक दिन पहले ही गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था, जबकि जो शव मिला है वह चार से पांच दिन पुराना है। पुलिस शिक्षक की हत्या होने की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है।

जौरा के इस्लामपुरा में रहने वाले 42 वर्षीय नीरज खटीक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। चिन्नौनी गांव के मूल निवासी नीरज खटीक 11 जून को शिक्षक घर से निकले और उसके बाद लौटकर नहीं पहुंचे।

स्वजन ने पहले तो नाते-रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन कहीं अता-पता नहीं लगा तो शिक्षक की पत्नी पिंकी खटीक सोमवार को जौरा थाने में पहुंची।

जौरा पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। दूसरे ही दिन मंगलवार की दोपहर शिक्षक का शव सरायछौला थाना क्षेत्र के देवपुरी मंदिर से थोड़ी दूर सैयद दरगाह से 50 मीटर पीछे चंबल के बीहड़ों में मिला।

बीहड़ में बकरी चरा रहे एक चरवाहे की नजर शव पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी। शव के बटुए में मिले आधार कार्ड से मृतक शिक्षक की पहचान हुई।

शिक्षक का शव चार से पांच दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह गल चुका था। जिस हालत में शव मिला है, उससे हत्या करके शव बीहड़ में फेंके जाने का अंदेशा लग रहा है।

शव पर कहीं भी चोट जैसे निशान नजर नहीं आ रहे। पुलिस ने शव को ग्वालियर मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, जिससे शिक्षक की मौत के सही कारण सामने आ सकें। जौरा व सरायछौला थाना पुलिस अपने-अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…

5 minutes ago
CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…

12 minutes ago
CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने…

18 minutes ago
CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों…

31 minutes ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान और सुरक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

39 minutes ago
CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

रायपुर । राजधानी रायपुर में सराफा से लगे मोहल्लों नया पारा,डबरी, गोल बाज़ार,पेटी लाइन, चूड़ी…

39 minutes ago