GRP थाने में बर्बरता, हरकत में आई MP सरकार, DIG को सौंपी मामले की जांच

कटनी

 कटनी में जीआरपी थाने में एक महिला और उसके पुत्र के साथ बर्बरता पूर्वक हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. यहां तक कि मध्य प्रदेश को दलितों पर अत्याचार का बड़ा केंद्र तक बता दिया है, हालांकि घटना को लेकर सरकार भी हरकत में आ गई है.

कटनी के जीआरपी थाने में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा एक महिला और उसके पुत्र के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो थाने के अंदर का है. इस वीडियो में पहले तो महिला पुलिस अधिकारी एक महिला के साथ मारपीट करती है, जिसके बाद उसके पुत्र को भी पीटा जाता है. दोनों ही इनामी अपराधी दीपक वंशवार के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि जिस युवक को महिला थाना प्रभारी पीट रही है वह नाबालिक है.

    मध्य प्रदेश के कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पीटने की घटना बताती है कि मध्य प्रदेश में दलितों का जीवन सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं।

पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई कांग्रेसी नेताओं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. कमलनाथ ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है. हालांकि वीडियो अक्टूबर 2023 का बताया जा रहा है. पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश देते हुए डीआईजी स्तर के अधिकारी को रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

सरकार ने मध्य प्रदेश के अधिकांश पुलिस थानों में मॉनिटरिंग करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं जीआरपी थानों में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. इसी वजह से पूरा घटनाक्रम कैमरे के फुटेज के माध्यम से वायरल हो गया. पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है.

जानिए पूरा घटनाक्रम

अक्टूबर 2023 में तत्कालीन थाना प्रभारी एक महिला और उसके पुत्र को थाने के अंदर लाकर दरवाजा बंद कर देती है. इसके बाद पहले महिला की पिटाई की जाती है. महिला को अपराधी दीपक वंशवार की मां बताया जा रहा है जबकि महिला के साथ एक लड़का भी दिखाई दे रहा है. वह भी दीपक का रिश्तेदार है. उसके साथ भी बर्बरता पूर्वक मारपीट की जाती है. कटनी एसपी अभिषेक रंजन का कहना है कि वीडियो पुराना है. पूरे मामले की जांच एडिशनल स्तर एसपी के अधिकारी को सौंपी गई है. दूसरी तरफ जीआरपी पुलिस का कहना है कि महिला पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर दिया गया है. उधर सरकार ने भी डीआईजी स्तर के अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredGRP

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

9 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

10 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

10 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

10 hours ago