जबलपुर
जबलपुर में मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह मझौली के वार्ड नंबर 12 में हुआ। हादसे के बाद लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला। मृतक अशोक दहिया (43) और उसकी पत्नी विमला बाई (38) हैं।
जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली में अशोक दहिया अपने परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे भी हैं। बुधवार देर रात सभी खाना खाकर सोए थे। बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। वहीं, एक कमरे में दंपती सो गए। अलसुबह करीब 5 बजे भरभराकर घर से लगे रामकुमार के मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में अशोक और विमला दब गए। लोगों ने मलबा हटाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मझौली स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
अशोक के बड़े भाई उद्धव ने बताया कि रात को तेज बारिश हुई थी। इस कारण हमारे मकान से लगी दीवार कच्ची है। जब तक मलबा हटाया, तब तक तड़प-तड़प कर भाई और भाभी की मौत हो चुकी थी।
रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…
जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…
बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को शादी का…
कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ…