कक्षा में अनुशासन सिखाने के नाम पर बर्बरता: तीन छात्राओं की पिटाई, शिक्षिका निलंबित

राजपुर

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाऊ के धमधमियापारा प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका द्वारा तीन छात्राओं की डंडे से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई में एक विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति की छात्रा के घुटने में सूजन आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी डाक्टर डीएन मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है। स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा सहित तीन बच्चियों को सहायक शिक्षिका एलबी ज्योति तिर्की ने केवल आपस में बातचीत करने पर लकड़ी के डंडे से पीटा। पिटाई से एक कोरवा जनजाति की छात्रा (आयु 11 वर्ष) के घुटने और पैर में सूजन आ गई।

उस समय विद्यालय के प्रधानपाठक रामराज यादव बैठक में गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने छात्रा को रोते हुए देखा। पैरों में सूजन देखकर वे तुरंत उसे लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद छात्रा को घर भेज दिया गया। पिटाई की घटना के बाद छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया है। छात्रा के पिता कोईराम ने कहा कि “हम बेटी को पढ़ाई के लिए विद्यालय भेजते हैं, पिटाई खाने के लिए नहीं। इस घटना से बच्ची बुरी तरह घबरा गई है।”

शिक्षिका को किया निलंबित
घटना की जानकारी मिलने पर राजपुर खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षिका ज्योति तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शंकरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।

 

Admin

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago