मोकल में उद्घाटन के पहले ही कार चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया टोल प्लाजा

खंडवा
 इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर ग्राम मोकल गांव स्थित नव निर्मित टोल को उद्घाटन के पहले ही एक जीप चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

वाहन चालक की लापरवाही से टोल पर करीब दो लाख रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की।

पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित टोल की है।

पुलिस के अनुसार फरियादी विनेश पुत्र भंवर सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी का टोल प्लाजा जो मोकल गांव पर स्थित है।

रविवार सुबह पांच बजे वाहन क्रमांक एमएच 38-7197 का चालक तेज गति से व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया और टोल प्लाजा को टक्कर मार दी।

इससे बैरियर, ट्रैफि‍क लाइट केबल व अन्य लगी हुई सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी को दो लाख के करीब नुकसान हुआ है।

केसीसी कंपनी के सीनियर ऑफिसर विनेश यादव ने बताया कि टोल प्लाजा पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। दूसरे सप्ताह में उसे प्रारंभ करना था, लेकिन वाहन चालक ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया । फिलहाल इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। कंपनी द्वारा इस प्लाजा को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र के श्रद्धालु की जीप से हुआ था हादसा

महाराष्ट्र से उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन छैगांव माखन के पास टोल टैक्स पर हादसे का शिकार हो गया था। इसमें सात लोगों को चोट आई थी। घायल के स्वजन किरण मोरे ने बताया कि वे महाराष्ट्र के हिंगोली से उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे।

सुबह इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर मोकल गांव के पास बंद पड़े टोल प्लाजा पर चालक को झपकी लगने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार रेशमा पत्नी किरण, ज्योति बाई, गजानंद मोरे, अंबिका, बिंदु, खुशिका व चालक को घायल हुए थे। इन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: toll

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

5 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

5 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

6 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

6 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

6 hours ago