श्योपुर
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिसे एडिटिंग कर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद कर दिया। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हे जेल भेज दिया है, इस मामले में एक आरोपित अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार जनआर्शीवाद श्योपुर से रवाना हुई थी तब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास यात्रा रथ पर सवार होकर श्योपुर से मुरैना के लिए विकास यात्रा लेकर जा रहे थे, तब उन्होंने रास्ते में भाषण देकर नारेबाजी भी की थी। तीनों युवकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से की गई नारेबाजी को टेंपरिंग करके उनकी आवाज बदलकर जिंदाबाद के नारे को मुर्दाबाद बोलकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया था। इसे लेकर पुलिस ने कांग्रेस नेता अशोक गौड़, सुमेर रावत और गणेश रावत ने टेंपरिंग करके आवाज बदलकर वीडियो वायरल किए थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया है और दो को गिरफ्तार कर लिया है।
खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…
धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…