सीधी के आदिवासी वनांचल कुसमी में मानव तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे

सीधी

सीधी. सीधी जिले के आदिवासी वनांचल कुसमी इलाके में मानव तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. यहां बड़े शहरों की चका-चौंध का झांसा देकर लोग आदिवासी लड़कियों को बाहर ले जाते हैं. वहां पहले से ही तय प्लान के मुताबिक उनका लाखों में सौदा कर दिया जाता है. युवती को खरीदने के बाद उसके खरीददार शरीरिक प्रताड़ना शुरू कर देते हैं. ऐसे ही मामले का सीधी की कुसमी पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक महिला और खरीददार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी खरीददार उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी है. कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि मामलें में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी सुरेंद्र को छत्तीसगढ़ से, दूसरे आरोपी धर्मराज सिंह को सूरत से, सीता देवी उर्फ मुन्नीबाई और रणवीर सिंह को उत्तर प्रदेश के आगरा से पकड़ा है. रणवीर ही इस कांड का मुख्य आरोपी है. चारों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर हैं. वे पकड़े न जाएं इसलिए लगातार लोकेशन बदलते हैं. इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं. इसमें शामिल महिला सीता फिल्मी स्टाइल में काम करती है.

आरोपी महिला पहले भी ये काम करती रही है
एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि इस गैंग में शामिल महिला तस्कर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है. वह इससे पहले भी यहां से लड़कियों को ले जाकर उत्तर प्रदेश में बेचती थी. मुख्य आरोपी और लड़की के खरीददार रणवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी पंजीबद्ध किया है. बताया गया है कि आरोपी ने पहले लड़की खरीदी. उसके बाद मंदिर में शादी कर युवती का रेप किया. पुलिस ने बताया कि इस तरह की कई शिकायतें सीधी जिले से मिल चुकी हैं. इन शिकायतों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

10 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

10 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

10 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

10 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

11 hours ago