छत्तीसगढ़

CG : अरे पत्नी को बुलाओं, हाईटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर पति ने किया ड्रामा …

कोरबा। उरगा थाने में करमंदी गांव निवासी मुकेश सांडे अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था. रोज रोज के विवाद से पत्नी तंग आ चुकी थी. उसने पति को समझाईश देने की कोशिश भी की, लेकिन असर नही हुआ. आखिरकार पति की हरकत से तंग आकर पत्नी मायके चली गई. पति ने मनाने की कई कोशिशें की, लेकिन पत्नी नहीं मानी. इसके बाद सोमवार शाम को पति नशे में धुत होकर करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिक ऊंचाई के कारण युवक की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. इसलिए टीआई ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन युवक बातचीत नके लिए तैयार नहीं था. वह बार बार करंट प्रवाहित तार को छूने की कोशिश कर रहा था.

किसी तरह थाना प्रभारी ने युवक से बातचीत शुरू की. उसने भी अपनी पूरी बातें थाना प्रभारी के सामने रख दी. युवक का कहना था कि उसकी पत्नी घर लौटने तैयार होती है, तो ही वह नीच आएगा, नहीं तो वह जान दे देगा. युवक की बात मानते हुए थाना प्रभारी ने उसकी पत्नी से चर्चा की. उसने पति को विवाद नही करने की शर्त पर घर लौटने हामी भर दी, तब कहीं जाकर ढाई घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ. पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के बाद अस्पताल भेजवाया.

kgnews

Recent Posts

CG : खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे मारने को उतारू हुआ …

CG : खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे मारने को उतारू हुआ …

बिलासपुर। मसानगंज में रहने वाले एक युवक ने खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर…

11 minutes ago
CG : खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त …

CG : खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। “महानदी में अवैध रेत खनन मिली शिकायत में खनिज विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते…

15 minutes ago
CG : जेल के बाथरूम में बंदी ने किया सुसाइड …

CG : जेल के बाथरूम में बंदी ने किया सुसाइड …

जांजगीर-चांपा. जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला जेल के अंदर एक…

21 minutes ago
आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें: आयुष मंत्री परमार

आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें: आयुष मंत्री परमार

"आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें": आयुष मंत्री परमार…

22 minutes ago
CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला, खमतराई, तेलीबांधा और आरंग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों के…

31 minutes ago
विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री परमार

विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में कार्य करें : मंत्री…

33 minutes ago