छत्तीसगढ़

CG : जेल के बाथरूम में बंदी ने किया सुसाइड …

जांजगीर-चांपा. जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला जेल के अंदर एक कैदी का शव बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म मामले में एक दिन पहले ही उसे जेल में दाखिल किया गया था. जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय सामने आई जब सुबह सफाईकर्मी बाथरूम की सफाई के लिए पहुंचे. अंदर का दृश्य देखकर जेल स्टाफ ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

मृतक कैदी की पहचान दुवास राम के रूप में हुई है, जिसे एक दिन पहले ही दुष्कर्म के मामले में जेल दाखिल किया गया था. बताया जा रहा है कि वह कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली गांव का रहने वाला था. उसे 8 जून को बलौदा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने, अपहरण और अनाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जानकारी के मुताबिक, कैदी का शव जेल के बाथरूम में उसके ही कपड़ों से बनाए गए फंदे के सहारे खिड़की से लटका मिला. घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई. परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

4 minutes ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

8 minutes ago
CG : उत्तर बस्तर कांकेर : प्रयास विद्यालय में प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी …

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : प्रयास विद्यालय में प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी …

उत्तर बस्तर कांकेर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा…

10 minutes ago
NEET UG Re-Exam 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, कलेक्टर-SSP ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

NEET UG Re-Exam 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, कलेक्टर-SSP ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

बिलासपुर. नीट यूजी-2026 की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर…

19 minutes ago
CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

उत्तर बस्तर कांकेर : क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से…

21 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

रायपुर : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं…

23 minutes ago