छत्तीसगढ़

CG : अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध भिलाई इस्पात संयंत्र ने की कार्यवाही

भिलाई। इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश क्रमांक-44/2021 का अनुपालन करते हुए 8 जून को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के उपस्थिति में रिसाली सेक्टर में अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। आज की गई कार्यवाही के तहत 115ए, रिसाली सेक्टर में पिछले दस वर्षो से निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध बेदखली अभियान चलाया गया। बीएसपी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित आवास को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया।इस क्षेत्र में निवासरत अवैध कब्जाधारियों को कई बार समझाइश दिया गया तथा संपदा न्यायालय द्वारा भी उन्हें तत्काल आवास खाली करने की हिदायत भी दी गई थी। परंतु इन कब्जाधारियों ने हठपूर्वक बीएसपी भूमि पर निर्मित आवास को खाली नहीं किया। इन कब्जाधारियों पर आज 08 जून को कार्यवाही करते हुए बीएसपी आवास को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया। नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा कब्जाधारियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही में स्थानीय पार्षद तथा कब्जाधारी द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया। पुलिस टी आई राजकुमार लहरे तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने अवैध कब्जेधारी तथा उनके समर्थकों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।कार्यवाही में नगर सेवाए के प्रवर्तन अनुभाग की टीम, पीएचडी विभाग, प्राइवेट गार्ड, महिला श्रमिक, नेवई पुलिस थाना का पुलिस बल, कोतवाली थाना सेक्टर-6 के टी आई  राजकुमार लहरे, कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन, महिला पुलिस बल, महिला गार्ड, महिला श्रमिक सहित लगभग 125 लोग टीम में सम्मिलित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

2 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

3 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

3 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

3 hours ago