छत्तीसगढ़

CG : अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान, शमशान घाट की भूमि भी नहीं छोड़ रहे कब्जाधारी…

बलौदाबाजार। जिले में शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कब्जे और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण अब लोग परेशान होने लगे हैं. अवैध कब्जे इस तरह बढ़ चुके हैं कि अब लोगों को निस्तारी के लिए जगह नहीं मिल रही है. इस समस्या को लेकर आज पलारी विकासखंड के ग्राम केशला के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन देकर गांव को अतिक्रमण से मुक्त कराने आवेदन दिया.

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शासकीय भूमि में अवैध कब्जा और अतिक्रमण इस तरह बढ़ गया है कि ग्राम केशला में निस्तारण की समस्या आ रही है. लोगों ने स्कूल खेल मैदान के साथ ही शमशान भूमि पर कब्जा कर लिया है और यह करीब 15 वर्षों से जारी है पर अब स्थिति विकराल हो चुकी है जिसकी वजह से आज ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं और आवेदन दिए है. इस मामले पर कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

आपको बता दें कि यह पहली शिकायत नहीं है इस तरह के और भी गांव है, जहां लोग अतिक्रमण से परेशान है और तहसील व कलेक्टर कार्यालय में शिकायतों का अंबार है. लेकिन प्रशासनिक लेटलतीफी और जनप्रतिनिधियों की दखलंदाजी से अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है, जिससे और परेशान हो रहे हैं. अब देखना यह है कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की शिकायतों पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है.

kgnews

Recent Posts

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

39 minutes ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

49 minutes ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

2 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

2 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

3 hours ago