CG : आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त किया…

बलौदाबाजार । आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पलारी वृत्त क्षेत्र अंतर्गत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 35 बल्क लीटर महुआ शराब बाजार मूल्य 7000 जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पलारी के ग्राम खैरी में आरोपी लख्खीराम पिता कुनुराम साकिन कानाकोट के कब्जे से 10 लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब जब्त किया गया।

साथ ही अवैध कच्ची महुआ शराब के मुखबीरी सूचना पर दबिश देकर विधिवत तलाशी लेने पर 30 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक बोरी में भरी 20 नग कुल 600 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर क्षमता वाली 5 नग जरीकेन में भरी कुल 25 बल्क लीटर महुआ शराब नाला में लावारिस हालात में बरामद हुई एवं महुआ लाहन की सेंपल लेकर सभी लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।

कुल महुआ शराब 35 बल्क लीटर का बाजार मूल्य 7,000:एवं 600 किलोग्राम लाहन का बाजार मूल्य 36,000- का होना पाया। आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क(च) 34(2) 59(क), प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

8 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

15 minutes ago
CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

CG : धमतरी एसपी ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर …

धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…

21 minutes ago
CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

CG : CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…

25 minutes ago
बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…

26 minutes ago
CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

CG : 17 जजों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के…

30 minutes ago