CG : सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा । अकलतरा क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अकलतरा थाना और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

प्रार्थी अर्चित अग्रवाल ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार सहित खरसिया एक पारिवारिक शादी में गए थे। वापसी पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सीसीटीवी डीवीआर की हार्डडिस्क चोरी थी, सामान बिखरा पड़ा था, तथा घर से नकदी, जेवरात और चांदी के सिक्के चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। इस दौरान शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज और लगातार निगरानी के बाद संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर शक गहरा हुआ। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपराध कबूल किया। आरोपी अफरोज ने बताया की दरम्यानी रात वह अपने साथी अनिल साहू और किशन कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से सीसीआई ग्राउंड पहुंचा।

किशन, जो पहले कस्तूरी ट्रेडर्स में काम कर चुका था, दुकान और घर की पूरी जानकारी रखता था। उन्होंने योजना बनाकर दुकान के ग्रिल का ताला तोड़ा, सीसीटीवी हार्डडिस्क निकाल ली और ऊपर स्थित कमरे की अलमारी तोड़कर नकदी, सोना-चांदी, सिक्के बैग में भरकर ले गए। चोरी का सामान बाद में अफरोज के ऑटो में छिपाया गया। कुछ दिनों बाद जब चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगा, तब संजय नगर निवासी राजेश रगड़े उर्फ दादा, राजेश सिदार और सुभाष रगड़े उर्फ बाबू ने फुटेज देखकर अफरोज खान को बुलाया और उसे ब्लैकमेल करने लगे।

उन्होंने कहा कि चूंकि वही लोग अर्चित अग्रवाल के घर में चोरी करने गए थे, इसलिए चोरी की रकम और जेवरात में से उन्हें भी हिस्सा दिया जाए। इसके बाद अगले दिन अफरोज खान बिलासपुर में बंटवारा करने की बात कहकर किशन कश्यप के लिए ₹1,00,000, राजेश रगड़े उर्फ दादा के लिए 50,000, सुभाष रगड़े उर्फ बाबू के लिए 20,000 और राजेश सिदार के लिए 82,000 अलग कर दिया। अफरोज, सुभाष रगड़े को अपने ऑटो में बैठाकर बिलासपुर ले गया।

वहीं राजेश रगड़े उर्फ दादा अपनी मोटरसाइकिल से और किशन कश्यप तथा राजेश सिदार भी बिलासपुर पहुंचे, जहां उनके हिस्से की रकम दे दी गई। अफरोज खान बाकी बचे सभी जेवर, चांदी के सिक्के, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, नकदी राशि और सिक्का पैसा एक नीले बैग में भरकर वापस ले आया। पुलिस ने उसके बताए अनुसार 2,11,000 नगद, 27 चांदी के सिक्के, सोने-चांदी की अंगूठियां, बिछिया, चांदी की राखी, बेलपत्र, मछली, त्रिशूल और अन्य ज्वेलरी जब्त कर ली है। घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त किया गया है। राजेश रगड़े उर्फ दादा से ₹50,000 और उसकी मोटरसाइकिल तथा सुभाष रगड़े उर्फ बाबू से 20,000 भी बरामद किए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

40 minutes ago
CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…

1 hour ago
CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

1 hour ago
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

1 hour ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

1 hour ago