छत्तीसगढ़

CG : आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, लाखों का शराब किया जब्त

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को रेलवे पुलिस बल महासमुंद से सूचना प्राप्त होने पर आबकारी टीम महासमुंद रेलवे पुलिस बल के बताए अनुसार घटनास्थल महासमुंद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 पहुंची। आर पी एफ प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ गया था, जिनके व्यक्तिगत कब्जे में कलीनुमा मादक पदार्थ हैं. मौके पर आर पी एफ प्रभारी ने संदेहियों से पहचान कराया। संदेहियों से पूछताछ करने पर नाम क्रमशः श्याम सिंह उम्र 38 वर्ष, जाति सौंधिया निवासी ग्राम सेमली, थाना सुसनेर, जिला आगर, मध्यप्रदेश, जीवन सिंह सिसोदिया उम्र 31वर्ष, जाति सौंधीया, निवासी डोंगरगांव, थाना सुसनेर, जिला आगर, मध्यप्रदेश एवं शिवलाल सिंह उम्र 30वर्ष, जाति सोंधिया, निवासी करनालिया, थाना बड़ोद, जिला आगर, मध्यप्रदेश बताया गया। उक्त संदेही व्यक्तियो की विधिवत तलाशी लेने पर पृथक-पृथक पिठ्ठू बैग में से क्रमशः काले रंग के पिट्ठु बैग में 4 हरे रंग के प्लास्टिक पॉलीथिन में 8.100 किलोग्राम गांजा, भूरे रंग के पिट्ठु बैग में 2 हरे रंग के प्लास्टिक पॉलीथिन में 4.090 किलोग्राम गांजा तथा बैगनी रंग के पिट्ठु बैग में 04 प्लास्टिक पॉलीथिन (3 हरे रंग एवं 1 पीले रंग की ) में 8.180 किलोग्राम गांजा, कुल मात्रा 20.370 किलोग्राम गांजा, बाजार मूल्य 2,03,700 रुपए बरामद होने पर धारा 20 (बी) (सस) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया तथा तीनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जिला जेल महासमुंद दाखिल कराया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त महासमुंद शहर मुकेश कुमार वर्मा द्वारा की गयी जिसमें आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक शिव शंकर नेताम, हृदय कुमार तिरुपुड़े, विकास बढेंद्र, आबकारी मुख्य आरक्षक पी. माधव राव, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी तथा रेलवे पुलिस बल से उप निरीक्षक ए. के. गरनायक, सहायक उपनिरीक्षक पेट्रीक टिर्की एवं आरक्षक प्रवीन संयुक्त कार्यवाही में उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

25 minutes ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

35 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

35 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

37 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

39 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

47 minutes ago