छत्तीसगढ़

CG : एक कॉल पर शीघ्र ड्राइविंग लाइसेंस मिलने पर चैतराम ने दिया सरकार को धन्यवाद …

महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जिले में समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इसी क्रम में आवेदक श्री चैतराम बंजारा द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं होने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मामले का परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर सूचना दी गई तथा लाइसेंस प्रदान किया गया। सेवा प्राप्त होने पर आवेदक ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए सकारात्मक फीडबैक भी दर्ज कराया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार अन्य 32 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। अब तक सीएम हेल्पलाइन 1076 में जिले से 1,143 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 352 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि संबंधित आवेदकों से फीडबैक प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं 15 आवेदनों को द्वितीय स्तर के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से अपनी लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान करने को कहा है, ताकि नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी साझा कर सकते हैं। हेल्पलाइन को व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं। शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो शिकायत स्वतः उच्च अधिकारियों के पास पुनः परीक्षण एवं जांच के लिए अग्रेषित कर दी जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रणाली 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहती है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

1 hour ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

2 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

2 hours ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

2 hours ago
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

3 hours ago