छत्तीसगढ़

CG : जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न …

महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, प्रशिक्षक के रूप में क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान त्स्ज्त्प्, रायपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख अहतेसाम शरीफ एवं सहायक निदेशक एपिडेमियोलॉजी डॉ. किरण स्वप्निल अखाडे, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, संदिग्ध केसों की रिपोर्टिंग, मल्टी ड्रग थेरेपी एमडीटी का उचित उपयोग, रिएक्शन व अल्सर प्रबंधन, विकलांगता रोकथाम, संपर्क जांच एवं एसडीआर एंड पीआरपी प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले से कुष्ठ को पूरी तरह समाप्त करना है। इस कार्यशाला से फील्ड स्टाफ की क्षमता बढ़ेगी और जीरो कुष्ठ का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह ने कार्यशाला में कुष्ठ के लक्षण, समय पर उपचार एवं सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे, जिले के सभी विकासखंडों से आए चिकित्सा अधिकारियों व सेक्टर सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी की।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

20 minutes ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

23 minutes ago
राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश…

35 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…

42 minutes ago
Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…

46 minutes ago