CG : कलेक्टर ने किसानों से की चर्चा, शासन की योजना का लाभ लेने किया प्रोत्साहित …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरुवार को बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के दौरा अंतर्गत नवीन प्राथमिक सहकारी समिति पनगांव पहुंचे। उन्होंने नवीन सहकारी समिति बनने पर बधाई दी और प्रभारी प्रबंधक को पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपा। कलेक्टर ने उपस्थित कर्मचारियों से समिति अंतर्गत आने वाले किसानों क़ी संख्या, पूर्व समिति से शिफ्टिंग आदि क़ी जानकारी ली। उन्होंने समिति अंतर्गत सभी किसानों का नवीन किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, माइक्रो एटीएम क़ी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि नवीन समिति बनने पर अब ज़्यदा दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां माइक्रो एटीएम क़ी सुविधा जल्द मिलेगी जिससे 20 हजार रुपए तक नक़द राशि निकाल सकेंगे।यहीं से खाद -बीज़ का उठाव भी कर सकेंगे।उन्होंने किसानों को शासन क़ी शून्य प्रतिशत व्याज का लाभ लेने केसीसी बनवाने कहा। किसानों ने बताया कि पहले यह गांव बिटकुली समिति के अंतर्गत आता था जिससे खाद -बीज व ऋण के लिये वहां जाना पडता था। अब यहां नवीन समिति बनने से यहां सुविधा मिलेगी। बताया गया कि बिटकुली समिति से पनगांव समिति अंतर्गत किसानों का शिफ्टिंग किया जा रहा है। समिति अंतर्गत लगभग 347 किसानो का खाता यहां ट्रांसफर करना है।

kgnews

Recent Posts

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

27 minutes ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

37 minutes ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

37 minutes ago
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री…

37 minutes ago
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…

52 minutes ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…

57 minutes ago