छत्तीसगढ़

CG : कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी के इलाज में सहायता मिली, आज मां स्वस्थ है और हमारा घर फिर हंसने-बोलने लगा है

अम्बिकापुर के केदारपुर में रहने वाली 63 वर्षीय अनुराधा विश्वकर्मा को जब अचानक शरीर में दर्द की वजह से चलने-फिरने में समस्या होने लगी तो उन्होंने फिजियोथेरेपी करवाई, इससे आराम तो मिला, पर कुछ समय बाद उन्हें शरीर में कुछ बदलाव महसूस हुए। जांच एवं लैब टेस्ट करवाने पर डॉक्टरों द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया गया। ये सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया, उनके भरे-पूरे परिवार के आगे इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी, भला कौन जानता था।
विश्वकर्मा परिवार केदारपुर में किराए के मकान में रहता है, परिवार में दो बेटे, बहु और दो नाती-पोते हैं, बड़ा बेटा प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक है और छोटा बेटा कोचिंग सेंटर में अपनी सेवा दे रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि इतने बड़े इलाज के लिए पैसे आसानी से पूरे हो पाते। जितनी जमा पूंजी थी वो भी महंगे जांच और दवाईयों में निकल रही थी। आनन-फानन में परिचितों की सलाह पर अनुराधा को एम्स रायपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
छोटे बेटे सौरभ विश्वकर्मा बताते हैं कि उन्हें वहीं डॉक्टरों द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता राशि के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल आवेदन किया और योजना के तहत मदद मिली। उन्होंने बताया कि शासन की यह योजना इस दुख की घड़ी में उनके लिए वरदान बनकर आई। आज मां स्वस्थ है और हमारा घर फिर हंसने-बोलने लगा है। बता दें कि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती

kgnews

Recent Posts

सीमावर्ती गांवों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ से मिलेगी बिजली सप्लाई

सीमावर्ती गांवों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ से मिलेगी बिजली सप्लाई

बीजापुर-सुकमा. सीमावर्ती गांवों में बिजली व्यवस्था अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है।…

41 minutes ago
मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ.…

46 minutes ago
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी उप मुख्यमंत्री  अरुण…

1 hour ago
कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…

2 hours ago
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…

2 hours ago
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

2 hours ago