छत्तीसगढ़

CG : कॉलेज के छात्रों ने बनाया फर्जी एमएसटी, रेलवे ने पकड़ा …

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग के दौरान फर्जी एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनाने का मामला सामने आया है। दुर्ग स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान रेलवे टीम ने इस धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए चार कॉलेज छात्रों को पकड़ा।

ट्रेन संख्या 68705 (रायपुर–डोंगरगढ़ लोकल) में जांच के दौरान एक यात्री के पास संदिग्ध एमएसटी टिकट मिला। जब टिकट की बारीकी से जांच की गई, तो वह डुप्लीकेट निकला। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क छात्रों द्वारा ही तैयार किया गया था।

मुख्य आरोपी कुलदीप बिश्नोई ने कबूल किया कि उसने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के टिकट की इमेज का गलत इस्तेमाल कर फर्जी एमएसटी तैयार किया। इसके बाद उसने इसे अपने साथियों के साथ साझा किया, जिन्होंने आगे इसे अन्य लोगों तक पहुंचाया। मामले में हर्ष नाम के एक अन्य छात्र की भी भूमिका सामने आई है, जो इन फर्जी टिकटों को बेचता था और फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

रेलवे ने सभी आरोपियों कुलदीप बिश्नोई उम्र 20 साल, यू ओंकार उम्र 20 साल, अखिलेश साहू उम्र 19 साल, राहुल साहू उम्र 20 साल को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच को और सख्त किया जाएगा, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से टिकट लेने से बचें।

kgnews

Recent Posts

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

30 minutes ago
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…

35 minutes ago
MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

भोपाल  कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

45 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

1 hour ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

1 hour ago