रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की पांच साल बाद सत्ता में वापसी हुई है और वह भी धमाकेदार तरीके से। आने वाले समय में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर बड़ी सफलता पाना चाहती है, मगर मिशन 11 किसी चुनौती से कम नहीं रहने वाला है।
भाजपा ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर जीत हासिल की है और उसकी एक बार फिर सत्ता में वापसी हुई है। राज्य की सत्ता की कमान विष्णु देव साय को सौंपी गई है, साथ में दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा बनाए गए हैं।
अब लोकसभा चुनाव में जीत कैसे हासिल की जाए, इस रणनीति पर भाजपा आगे बढ़ने की तैयारी में है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को लेकर आगे बढ़ने का मन बना चुकी है राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रधानमंत्री के चेहरे पर ही बड़ी सफलता मिली।
राज्य के वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो यहां की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा नौ पर जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि उसे दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी मिशन 11 को फतह करना चाहती है और उसी के मददेनजर विष्णु देव साव के नेतृत्व वाली सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में जुट गई है।
राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…
- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कीराजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र…
रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों…
- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…
स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल दवाओं…