CG : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025, के अंतर्गत सरगुजा में बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन…

अम्बिकापुर | छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, सरगुजा और महिला सशक्तिकरण केंद्र (मिशन शक्ति हब) के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदेव राम प्रधान एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लैंगिक समानता, मासिक स्वच्छता, बाल विवाह, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर, वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही नशामुक्त सरगुजा बनाने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति हब की जेंडर विशेषज्ञ नीलमणि एक्का, वित्तीय साक्षरता समन्वयक नेहा सिंह, साइबर सुरक्षा सेल से विक्की गुप्ता और श्रुति तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य शशिधर पांडे, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

1 hour ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

2 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

2 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

2 hours ago