सूरजपुर | रामानुजनगर – आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक योगेश कुमार साहू ने बताया कि भारत में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2023 में इस दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई ऊँचाई दिलाई थी। यह उपलब्धि पूरे विश्व में भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण है। प्रतियोगिता में विजयी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे और भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…