सुकमा । भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा गत 10 जुलाई को आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने समय-सीमा बैठक के दौरान आदि कर्मयोगी अभियान को जिले में प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के तहत आदिवासी विकास एवं उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को इसमें समेकित किया गया है, जिसके अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत के सीईओ मुकुन्द ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमन्त कुमार सिन्हा ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान कैडर आधारित मॉडल एवं अंतरविभागीय अभिसरण पर आधारित है, जो कि आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु लक्षित है।
रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…
भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…
रायपुर कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…
भोपाल "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …