छत्तीसगढ़

CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव पानी में लगभग दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना का पता तब चला जब वन विभाग के बीट गार्ड हनुमान धारा क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने डबरी में पानी के अंदर एक शव देखा और तत्काल इसकी सूचना चांपा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित कर प्रारंभिक जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच अनुमानित की जा रही है। शव काफी पुराना होने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। मृतक ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे, कमर में भूरे रंग की बेल्ट और गले में दुपट्टे जैसा कपड़ा भी पाया गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया हो सकता है। मौके पर मिले प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि या आवाजाही की जानकारी मिल सके।

इसके साथ ही पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में फोटो भेजकर सूचना साझा की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा और यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…

5 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…

11 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर…

11 minutes ago
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं…

17 minutes ago
CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को…

18 minutes ago
CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

31 minutes ago