रायगढ़। किरोड़ीमल शासकीय जिला अस्पताल में आज सुबह लैब के बैटरी स्टोर रूम में रखे करीबन एक दर्जन इनवर्टर बैकअप बैटरी गर्मी की वजह से फट गए. घटना से पूरा लैब परिसर धुएं से भर गया. इस हादसे की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
घटना को लेकर सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि लैब में स्थित स्टोर कक्ष में आग लगी थी, जहां कुछ क्षति हुई है. घटना के बाद सभी वार्ड में सैंपलिंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. फायर ब्रिगेड और इलेक्ट्रिकल एंड मैंटनेंस विभाग की टीम ने स्थिति पर काबू पाते हुए व्यवस्था को बहाल करना शुरू कर दिया.
इस घटना से अस्पताल प्रशासन को एक बड़ा सीखने का अवसर मिला है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर उपाय किए जा सकें. अस्पताल प्रशासन और सिविल सर्जन ने सभी कर्मचारियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विचार किया जाएगा.
बदनावर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मालवा को जोड़ने वाली 3,839 करोड़ रुपये की बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी फोरलेन परियोजना…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह…
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…